पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंथर गति से चल रहा डीआर प्रोजेक्ट का कार्य

मंथर गति से चल रहा डीआर प्रोजेक्ट का कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्मदानहर परियोजना के तहत रानीवाड़ा, जसवंतपुरा सांचौर के 138 गांवों में जलापूर्ति के लिए पहाड़पुरा में बन रहे डीआर प्रोजेक्ट का कार्य धीमी गति से चलने के कारण फरवरी 2015 तक कार्य पूरा होने में संदेह है। योजना के अंतर्गत गांवों में पानी पहुंचाने के लिए डीआर कलस्टर की ओर से जलापूर्ति के लिए 138 गांवों के लोगों का पानी का इंतजार कब पूरा होगा इसकी निश्चित तारीख को लेकर संशय है। योजना की समयावधि के तहत अगले 5 माह में उक्त कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है। जबकि अभी तक रॉ वॉटर डिग्गी का कार्य 60 प्रतिशत फिल्टर प्लांट के लिए मात्र 10 प्रतिशत कार्य ही हुआ है। वहीं रानीवाड़ा से बडग़ांव तथा बडग़ांव से धानोल तक पाइप लाईन बिछाने का कार्य भी अधूरा है।

पहाड़पुरामें बन रहा है फिल्टर प्लांट

138गांवों तीन शहरों में नर्मदा का पानी पेयजल के लिए उपलब्ध करवाने के लिए पहाड़पुरा में 435 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का जल शोधन संयत्र स्थापित किया जा रहा है। वहीं स्वच्छ जल के लिए 5 जलाशय बनाए जाने हैं, जिसमें पहाड़पुरा में 38 लाख लीटर, सरनाऊ में 25 लाख लीटर, कुड़ा में 21 लाख लीटर, रानीवाड़ा में 16.5 लाख लीटर तथा बडगांव में 2.5 लाख लीटर के स्वच्छ जलाशय बनाए जाने हैं। जिसमें अभी तक मात्र सरनाऊ में जलाशय का कार्य शुरू किया गया है जबकि शेष स्वच्छ जलाशयों का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। जलापूर्ति के लिए पंप चलाने के लिए आगार, पहाड़पुरा, सरनाऊ, कुडा एवं रानीवाड़ा कला पर 33 केवी के विद्युत सब स्टेशन बनाए जाने हैं।

फरवरी 2013 में शुरू हुआ था 135 करोड़ का यह प्रोजेक्ट

जिले के सभी गांवों तथा तीन शहरों में पेयजल व्यवस्था स्थानीय भू जल स्रोतों पर आधारित होने के साथ लोगों को फ्लोराइडयुक्त खारा पानी पीने को मजबूर थे। इस पर सरदार सरोवर बांध से 485 किमी नर्मदा नहर जालोर सांचौर उपखंड क्षेत्र के सीलू गांव में प्रवेश करने के बाद 74 किमी लंबी नहर बना यहां की उपजाऊ भूमि को सिंचित करने के साथ-साथ जिले के 697 गांवों तथा तीन कस्बों को जोड़कर पेयजल समस्या के स्थाई समाधान का प्लान तैयार किया था। जिसके लिए 138 गांव तीन शहरों को जोड़ने के लिए सांचौर के निकट पहाड़पुरा गांव में डीआर सांचौर-रानीवाड़ा कलां-जसवंतपुरा पेयजल परियोजना के प्रथम चरण में आगार गांव में नहर के आहरण तथा पहाड़पुरा पर इसके डिग्गी में भंडारण, फिल्टर