- Hindi News
- शिक्षा की दशा एवं दिशा पर परिचर्चा आयोजित
शिक्षा की दशा एवं दिशा पर परिचर्चा आयोजित
राष्ट्रीयशैक्षिक प्रशासन एवं प्रबंधन संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान मे कैलाश नगर स्थित वैदिक अनुसंधान केन्द्र पर शिक्षा की दशा एवं दिशा विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। जिसमें रिसोर्स पर्सन डॉ. ललित द्विवेदी ने कहा कि विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी के संचार क्रांति युग में शिक्षक कों विद्यार्थी का वास्तविक मूल्यांकन करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा में चल रहे सतत् एवं व्यापक गुणवता आधारित मूल्यांकन की पद्धतियों के कैम्पेंस-संबलन को वर्तमान में उच्च शिक्षा के साथ लागू किया जाना चाहिए।
विश्वविद्यालयों के शैक्षिक पाठ्यक्रमों का आधार पाठ्यक्रम की जानकारी का सतही मूल्यांकन मात्र रह गया है। परिणाम स्वरूप पास-बुक, क्युचन बैंक, गैस-पेपर, वनवीक सीरीज के सहारे विश्वविद्यालय की सर्वोच्च डिग्रियों को आनन-फानन में हासिल किया जा रहा है। रामावि चौरा के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश विश्रोई, रामावि अचलपुर के प्रधानाध्यापक टीकमाराम देवासी, नीपा के अध्ययन दल सदस्य डॉ. गिरधारीसिंह, रामावि अचलपुर प्रधानाध्यापक टीकमाराम देवासी, रामावि बिछावाडी प्रधानाध्यापक भंवरलाल विश्रोई, नारायण लाल विश्रोई, ओमप्रकाश, दानाराम चौधरी, दीपाराम चौधरी सहित कई शिक्षाविद ने भाग लिया।