कॅरिअर गाइडेंस सेमीनार का आयोजन
सांचौर. नगरके भगवान महावीर पीजी महाविद्यालय में कॅरिअर गाईडेंस सेमीनार का आयोजन मुकेश बंसल के आतिथ्य में हुआ। इस मौके बंसल ने विद्यार्थियों से प्रतिस्पर्धा के युग में युवाओं को समय निकालकर अपने केरियर के बारे में गहनता से सोचने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ साथ व्यावसायिक पाठ्यक्रम की भी आवश्यकता है। जिससे विद्यार्थी आगे चलकर आत्मनिर्भर बन सकें। प्राचार्य जोगसिंह पंवार ने युआवों को केरियर के बारे में जागरूकता के टिप्स दिए। इस अवसर पर आर.एस. राजपुरोहित, चंद्रिका शर्मा, हनुवंतसिंह, डी.के. प्रजापत डी.एस. देवल सहित कई जने मौजूद रहे।