पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर. भाजपानगर मंडल महामंत्री हरीश त्रिवेदी ने नगर पालिका के वार्ड संख्या एक स्थित रेबारियों का गोलिया में रोड लाइट के तार खींचने सहित कई समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में बताया कि रेबारियों का गोलिया में बिजली के पोल पर अभी तक तार नहीं खींचने से कई घरों में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पत्र के जरिए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।