- Hindi News
- सांसद की जनसुनवाई, दिए समाधान के निर्देश
सांसद की जनसुनवाई, दिए समाधान के निर्देश
जालोर-सिरोहीसांसद देवजी पटेल सोमवार को स्थानीय सांसद कार्यालय में ग्रामीणों से रूबरू हुए। किसानों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए।
ग्राम फोगडवा, भलाईया, उमरकोट, सांकरीयां, सुराचंद के किसानों ने सांसद देवजी पटेल से सियालु फसल की सिंचाई एवं पेयजल के लिए फोगड़वा बांध में से पाईप द्वारा पानी की निकासी करवाने की मांग की। जिस पर सांसद ने उपखंड अधिकारी चितलवाना से टेलीफोन पर बात कर फोगड़वा बांध से नियमानुसार निकासी करवाकर किसानों को पेयजल एवं सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। ग्राम भीमगुड़ा से आदर्श रामावि को उमावि में क्रमोन्नत करवाने, सांकरिया गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र खुलवाने तथा ग्राम पंचायत दादाल एवं तिलोड़ा के किसानो ने दादाल से तिलोडा तक डामरीकरण सड़क निर्माण करवाने की मांग की। इस अवसर पर नर्मदा नहर परियोजना के अधीक्षण अभियंता राजकुमार चौधरी, अधिशाषी अभियंता मोहनलाल सियाग, दीपसिंह धनाणी पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन जालोर, रविन्द्रसिंह बालावत पूर्व भाजपा जिला महामंत्री जालोर, महेन्द्रसिंह झाब, चुन्नीलाल खेजडिय़ाली, राणा देविसिंह सुराचन्द, रूपाराम गहलोत, दलपतसिंह रणोदर, बाबुनाथ गुन्दाऊ, एडवोकेट नारायणलाल भट्ट जालोर, हिराराम विश्नोई, धुड़ाराम विश्नोई सांकड़, रूड़ाराम माली सरपंच हरियाली, सहित कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।