स्वच्छ भारत अभियान की हो रही अनदेखी
सांचौर| नगरमें स्वच्छ भारत अभियान की अनदेखी हो रही है। यही कारण है कि मुख्य मार्गों मुख्य बाजारों में भी गंदगी पसरी है। इस ओर पालिका प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है, जिससे आमजन को परेशान होना पड़ रहा है। शहर में समुचित व्यवस्था के अभाव में पॉलीथिन सड़कों के किनारे मुख्य मार्गों पर बिखरी पड़ी है।
यहांपसरी है गंदगी : मेहतामार्केट, न्यू बस स्टेशन, रोडवेज बस डिपो, बड़सम बाई पास रोड,हाडेचा बस स्टैण्ड, मोझीया वास, चार रास्ता, इन्दिरा कॉलोनी रोड, बिश्नोई धर्मशाला रोड़, पी डब्लू डी रोड सहित कई सड़कों एवं कॉलोनी गंदगी के ढेर लगे हुए है।
खुली नाली से बहता है सड़क पर पानी
बड़सम रोड बड़सम स्टेशन के मुख्य मार्ग पर नालियों की समुचित सफाई व्यवस्था नहीं होने से गंदे पानी का भराव मार्ग पर हो रहा है। यहां से पैदल गुजरने वाले राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं लगातार पानी के भराव के कारण आस पास रहने वाले लोगों को बदबू और मच्छरों से परेशानी हो रही है। सुरेश सुथार का कहना है कि सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। यही कारण है कि हर ओर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
जल्द ही सफाई व्यवस्था व्यवस्थित की जाएगी
^शहरमें समुचित सफाई का प्रयास जारी है। स्थान स्थान पर कचरा पात्र रखवाए गए हैं, ताकि कचरा सड़कों पर फैले नहीं। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में अभी तक दिक्कत रही है, वहां भी सफाई व्यवस्था व्यवस्थित कर दी जाएगी। -भीखाराम जोशी अधिशाषी अभियन्ता नगरपालिका सांचौर
सांचौर. शहरके मेहता मार्केट में फैला कचरा।