पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज 13 का शेष ...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वहींप्रधान की ओर से पूर्व में तय कार्यक्रम के तहत पंचायत के प्रशासनिक अधिकारियों की गैर मौजूदगी में अनावरण पट्टिका लगा जिला प्रमुख सांचौर विधायक से उद्घाटन करवा दिया। प्रधान डॉ. शमशेर अली ने बीडीओ पर राजनीतिक दबाव में कार्य करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही करने का आरोप लगाया। जिला प्रमुख जसवंत कंवर ने भी लोकापर्ण पट्टिका के अनावरण कार्यक्रम के बाद बीडीओ सहित पंचायत समिति के कार्मिकों के नदारद रहने पर नाराजगी जताते हुए जिला कार्यकारी अधिकारी से कार्यवाही की मांग करते हुए कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर में इसको लेकर आपत्ति जताते हुए टिप्पणी की। सांचौर विधायक ने लोकापर्ण कार्यक्रम को प्रधान के क्षेत्राधिकार में बताते हुए कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम में किस अतिथि को बुलाना है या नहीं यह प्रधान के क्षेत्राधिकार का मामला है। ऐसे में अधिकारियों कार्मिकों का अनुपस्थित रहना नियम विरुद्ध है।