बेडमिंटन प्रतियोगिता का समापन
जालोरक्लब में चल रही बेडमिंटन प्रतियोगिता का मंगलवार को समारोहपूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जालोर विधायक अमृता मेघवाल ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलने पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक मानसिक विकास होता है। नगरपरिषद विधि सलाहकार रणजीसिंह राजपुरोहित ने कहा कि खेलों से जीवन में अनुशासन आता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। पार्षद अंबालाल व्यास ओमप्रकाश माली ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है। समापन कार्यक्रम में अतिथियों की ओर से विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। निर्णायक की भूमिका भरत जोधवणी ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रवीणसिंह राजपुरोहित ने किया।
प्रतियोगिताके परिणाम
आयोजनसमिति के प्रवीणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राहुल जोधवाणी प्रथम महिपाल बाकोडिय़ा द्वितीय तथा जूनियर वर्ग में अक्षय जेथलिया प्रथम मोहित सांचौरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में जयंती राजपुरोहित प्रथम प्रतिभा सुंदेशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. ललित कुमार, दिनेश सोलंकी, अभिमन्यु भाटी, रवि सोनी, हरीश सुंदेशा, रंभा गोस्वामी, हिना कुमारी अंकिता माली मौजूद थे।
जालोर. विजेतािखलाड़ी को पुरस्कृत करते अतििथ।