- Hindi News
- सांसद देवजी पटेल ने की यूरिया सप्लाई करवाने की मांग
सांसद देवजी पटेल ने की यूरिया सप्लाई करवाने की मांग
जालोर-सिरोहीसांसद देवजी पटेल ने मंगलवार को रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार से बात कर संसदीय क्षेत्र जालोर-सिरोही में यूरिया खाद सप्लाई की मांग की।
सांसद पटेल ने मंत्री को बताया कि इन दिनों क्षेत्र में किसानों की ओर से रबी फसल की बुवाई की हुई हैं। वर्तमान में फसल के लिए यूरिया खाद की महती आवश्यकता हैं। मगर क्षेत्र में यूरिया खाद की कमी के कारण किसानों को समस्या हो रही है। इसपर उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने सांसद पटेल से कहा कि क्षेत्र में किसानों की मांग के अनुरूप जल्द ही यूरिया सप्लाई की जाएगी।