पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएलओ प्रशिक्षण 26 से 30 सितंबर तक

बीएलओ प्रशिक्षण 26 से 30 सितंबर तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानीवाड़ा | रानीवाड़ाविधानसभा क्षेत्र में नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर 26 से 30 सितंबर तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी हाकम खां ने बताया कि प्रशिक्षण में भाग संख्या 1 से 42 तक की 26 को राजीव गांधी सेवा केन्द्र सरनाउ में, भाग सं 43 से 77 के की ट्रेनिंग 27 को राजीव गांधी सेवा केन्द्र करडा में होगी।

दोनों प्रशिक्षण में एम.टी धर्मदान चारण की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा इसी प्रकार भाग संख्या 78 से 126 तक के बीएलओ का प्रशिक्षण 28 को पंचायत समिति सभा भवन रानीवाड़ा में, 29 को भाग संख्या 127 से 163 तक का प्रशिक्षण पंचायत समिति सभा भवन रानीवाड़ा में एमटी हरिगिरी गोस्वामी की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं भाग संख्या 164 से 207 तक का प्रशिक्षण 30 सितंबर को पंचायत समिति सभा भवन जसवंतपुरा में एमटी झालाराम परिहार की ओर से दिया जाएगा।



इस दौरान सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी तहसीलदार रानीवाड़ा / सांचौर /जसवंतपुरा बीएलओ सुपरवाइजर सभी भू अभिलेख निरीक्षक उपस्थित रहेंगे।