आजीविका प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित
सांचौर. राजस्थानकौशल एवं आजीविका विकास निगम के जहान्वी कौशल विकास केन्द्र की ओर से रिटेल मैनेजमेंट प्लस, सीनियर सेल्स पर्सन डिजिटल फोटोग्राफी के प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। केन्द्राधीक्षक बीके व्यास ने बताया कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के माध्यम से संस्थान की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण दिए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी बी ढाणी रोड स्थित कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं।