पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरलोड वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ की कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर. नेशनलहाइवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत परिवहन विभाग की ओर से 197 ओवरलोड वाहनों के चालान काट उनसे 6 लाख रुपए का जुर्माना वसूला। परिवहन विभाग के जोधपुर संभाग परिवहन अधिकारी नानजीराम गुलसर के नेतृत्व में माखुपुरा चैक पोस्ट पर परिवहन विभाग की छह टीमों की ओर से सांचौर के माखुपुरा चैक पोस्ट गांधव चौकी पर वाहनों को रुकवा कार्यवाही की गई। क्षमता से अधिक भार होने पर 197 वाहनों का चालान काटा तथा जुर्माना के रूप में उनसे 6 लाख 20 हजार रुपए वसूले।