पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनार की खेती देखने बाड़मेर के बायतू उपखंड से आया किसानों का दल

अनार की खेती देखने बाड़मेर के बायतू उपखंड से आया किसानों का दल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दाता गांव में हो रही अनार की खेती

नई पहल

क्षेत्रमें नर्मदा नहर परियोजना से सिंचाई का पानी आने के पांच साल बाद उपखंड क्षेत्र के खेतों में बारह मास खेती होने के साथ किसान बूंद बूंद से सिंचाई सब्जियों फल की खेती भी करने लगे हैं। पानी की समस्या से जूझने वाले उपखंड क्षेत्र की मरूभुमि आज नई तकनीक अपनाने के साथ फसलों की पैदावार देने वाले क्षेत्र की श्रेणी में शुमार हो गई है। जिससे आसपास के जिलों के लिए सांचौर की किसानी नजीर बनती जा रही है। इससे पहले किसान बारिश की खरीफ के फसल पर निर्भर था और अब नर्मदा के नीर के आने से साल में तीन बार पैदावार ले रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में बागवानी खेती के तहत अनार की खेती में भी किसानों का रुझान बढ़ा रहा है। इसको मंगलवार को पड़ोसी जिला बाड़मेर के बायतू उपखंड से किसानों का एक दल अनार की खेती के गुर सीखने आए। दाता गांव में किसानों का एमपॉवर परियोजना के तहत बाड़मेर क्षेत्र के भुरड़ीया, बायुत, माडपुरा किसानों का दल दाता में लगी अनार की खेती का भ्रमण कर किसानों से जानकारी ली।

सांचौर. अनारकी खेती को देखते हुए किसानों का भ्रमण दल।