- Hindi News
- प्रशासन ने बताया निरस्त तो जिला प्रमुख ने फीता काट किया उद््घाटन
प्रशासन ने बताया निरस्त तो जिला प्रमुख ने फीता काट किया उद््घाटन
सांचौरपंचायत परिसर में बने नवनिर्मित विस्तार भवन का उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जहां प्रशासनिक स्तर पर उद्घाटन कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया वहीं सांचौर प्रधान डॉ. शमशेर अली द्वारा आनन फानन में उद्घाटन को लेकर पंचायत का प्रशासनिक अमला नदारद रहा। वहीं दूसरी ओर जिला प्रमुख जसवंत कंवर सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण कर दिया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों कार्मिकों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए जनप्रतिनिधियों ने कार्मिक रजिस्टर में अनुपस्थित अधिकारियों कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रजिस्टर में आपत्ति जताई। सांचौर पंचायत समिति परिसर में मंगलवार को विस्तार भवन के लोकार्पण समारोह को लेकर पंचायत समिति डॉ. शमशेर अली ने उद्घाटन कार्यक्रम तय कर जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था। सांचौर पंचायत समिति के कार्यवाहक विकास अधिकारी रघुनाथ विश्नोई ने उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर विभाग स्तर पर किसी प्रकार की सूचना मिलने से इनकार करते हुए जिला प्रमुख सहित विधायकों को प्रशासनिक स्तर पर उद्घाटन कार्यक्रम होने से मना कर दिया। शेष|पेज15
बीडीओ की ओर से सूचना नहीं दी गई
^विकासअधिकारी की ओर से विस्तार भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गई थी। प्रशासनिक स्तर पर ऐसा कोई कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं ंथा, जिला प्रमुख के सांचौर आगमन पर किसी अधिकारी के उपस्थित नहीं होने रजिस्टर में नोट लिखने के मामले की जांच की जाएगी। जवाहरचौधरी, कार्यक्रमअधिकारी जिला परिषद, जालोर
निरस्तकी सूचना दी थी
^विस्तारभवन के लोकापर्ण कार्यक्रम को लेकर शाम को सूचना देने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर व्यवस्थित कार्यक्रम नहीं होने से कार्यक्रम निरस्त का नोटिस चस्पा कर जनप्रतिनिधियो को सूचित कर दिया था। -रघुनाथाराम विश्नोई, कार्यवाहकविकास अधिकारी पंचायत समिति सांचौर
कार्यक्रम में ये थे मौजूद
लोकार्पणसमारोह में कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य नरेन्द्र विश्नोई, पंखू देवासी, जेठी देवी, पंचायत समिति सदस्य दिनेश पुरोहित, काकू देवासी, हड़ताराम मेघवाल सरपंच रामावतार विश्नोई, चितलवाना उपप्रधान लक्ष्मीचंद गांधी, ठाकराराम गोदारा, उपप्रधान दरगाराम देवासी, भाजपा के प्रतिपक्ष नेता हीराराम पुरोहित, कैलाश मेघवाल तथा आसुराम विश्नोई सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।