पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौधरी बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

चौधरी बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोर्टपरिसर स्थित बार एसोसिएशन भवन में मंगलवार को बार एसोसिएशन की बैठक भीमाराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देशानुसार बार एसोसिएशन के चुनाव आयोजित हुए।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता किशनलाल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को कार्यकाल अच्छा रहने एक वर्ष के लिए उसी कार्यकारिणी को रखे जाने का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी ने ध्वनि मत से समर्थन दिया। बैठक में सर्व सहमति से लगातार चौथी बार भीमाराम चौधरी को अध्यक्ष, प्रतापाराम विश्नोई सचिव प्रकाशचंद्र पुरोहित को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर नव सृजित पद पर उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम दवे, सह सचिव प्रेमसिंह दिलीप कुमार को चुनने के साथ सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को माला पहना स्वागत किया। सीजेएम जालोर का सांचौर विजिट होने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर गंगाराम विश्नोई, इब्राहिम शाह, रामलाल, बाबूलाल गोदारा, सगताराम, सदराम, लाधुसिंह, रघुवीरसिंह, बाबूलाल पालडिया सहित अधिवक्ता उपस्थित थे।

सांचौर. बारएसोसिएशन के चुनाव के बाद प्रसन्न मुद्रा में अधिवक्ता।