- Hindi News
- विद्यालयों में अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया
विद्यालयों में अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया
महावीरइंटरनेशल शाखा मुंबई एवं भारत विकास परिषद् सांचौर के सहयोग से शहर के विभिन्न विद्यालयों में उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।
परिषद के संरक्षक सोहनराज ने बताया कि नगर के सीनियर हायर सैकेंडरी स्कूल, राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका, राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका में 300-300 अभ्यास पुस्तिकाएं वितरित की। इसी तरह आदर्श विद्या मंदिर बालिका बालक में 400 एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुरा में 100 पुस्तिकाएं वितरित की गई। डॉ. उदाराम वैष्णव ने भारत विकास परिषद के प्रकल्पों की जानकारी दी।