- Hindi News
- ‘स्वच्छता अभियान को टीम वर्क के साथ पूरा करें’
‘स्वच्छता अभियान को टीम वर्क के साथ पूरा करें’
कलेक्टरराजन विशाल ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में चल रहे स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत स्वच्छता अभियान को टीम वर्क के साथ पूरा करें तथा सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टेंड एवं पार्क आदि की नियमित सफाई करें। वे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर में स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत गली-मौहल्लों बड़े नालों आदि की नियमित सफाई करने के साथ इकठ्ठे होने वाले कचरे का भी तत्काल निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने बैठक में उपस्थित नगरपरिषद के अभियंता को यह भी निर्देश दिए कि सीवरेज कार्य के हस्तांतरण से पहले उनके नक्शे आदि लेने के साथ ही सीवरेज की लाईनों के प्लान आदि को भी बारीकी से समझ लें ताकि बाद में किसी भी प्रकार की परेशानी नही हो। कलेक्टर विशाल ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता उमेश मीना एवं अधिशाषी अभियंता आशिष द्विवेदी को सख्त निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में गंदे पानी की आपूर्ति नहीं होनी चाहिए तथा जहां पर भी पानी की पाइप लाइनों में सीवरेज आदि का गंदा पानी रहा है, उन्हें तत्काल रोकने के प्रभावी उपाय कर गंदे पानी के नमूनों की शीघ्र ही जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होनें श्री देवनारायण बालिका आवासीय छात्रावास के पास कचरा पात्र रखे जाने के भी निर्देश दिए। उन्होनें जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि राजकीय विद्यालयों में बने शौचालयों की सफाई के लिए अब राज्य सरकार की ओर से प्रतिमाह 500 रूपयों की राशि दी जा रही है, इसलिए उसके अनुरूप शौचालयों की सफाई का कार्य सुनिश्चित करने के साथ इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग भी करें। उन्होंने जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियनता एमएल मेघवाल को कहा कि सांचौर क्ष़ेत्र में 270 डिग्गियों के लिए जिन किसानों ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया है उनकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा जो डिग्गियां तैयार है उन्हें शीघ्र ही कनेक्शन जारी करें। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. डीसी पुंसल को कागमाला के चिकित्सक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जेआर जीनगर को कहा कि वर्षा के कारण जहां भी सडकें क्षतिग्रस्त हो गई है, उनके पेचवर्क के प्रस्ताव शीघ्र ही भिजवाएं। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को पंचायत संप