- Hindi News
- जन स्वास्थ्य मंत्री किरण माहेश्वरी कल सांचौर में
जन स्वास्थ्य मंत्री किरण माहेश्वरी कल सांचौर में
सांचौरशहर में पेयजल उपलब्ध करवाने को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं भू-जल विभाग मंत्री किरण माहेश्वरी गुरुवार 12 फरवरी को सुबह 11.10बजे तेतरोल गांव में जालोर के लिए एफआर योजना तथा सांचौर के पहाड़पुरा गांव में सांचौर शहर रानीवाड़ा में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए चल रही नर्मदा डीआर. परियोजना कार्यों का अवलोकन करेंगी। कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र सोनी ने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं भू-जल विभाग मंत्री किरण माहेश्वरी 12 फरवरी को तेतरोल गांव में सुबह 11.15 बजे नर्मदा एफआर परियोजना कार्य का अवलोकन करेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे तेतरोल से सांचौर होते हुए दोपहर 1 बजे पहाड़पुरा में सांचौर शहर के लिए नर्मदा डीआर. परियोजना कार्यों का अवलोकन करेंगी। मंत्री माहेश्वरी दोपहर 1.30 बजे पहाड़पुरा से रवाना हो कर दोपहर 2 बजे सांचौर डाक बंगले में विश्राम करेगी।
उसके बाद दोपहर 3.30 बजे सांचौर मेगा हाईवे से धोमडी (बाड़मेर) के लिए प्रस्थान करेंगी।