ग्राम पंचायत के विकास को लेकर हुई चर्चा
क्षेत्रके धमाणा ग्राम पंचायत की बैठक का आयोजन सरपंच मोहनलाल विश्नोई की अध्यक्षता में मंगलवार को हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंच का ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों ने साफा माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सरपंच ने पदभार ग्रहण किया। सरपंच मोहनलाल विश्नोई ने कहा कि गांव का विकास करवाना उनकी पहली प्राथमिकता है, जिसमें बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच मिसराम पुरोहित, ओखाराम पुरोहित, सुजाराम पंवार, हीराराल विश्नोई, मांगीलाल पंवार, वार्डपंच चुकी देवी, तेजाराम पंवार, रामकिशन गुरु आदि मौजूद थे।