विद्यार्थियों को पिलाया काढ़ा
गुड़ा बालोतान | राउमाविराबामावि में अध्ययनरत छात्र 600 विद्यार्थियों को सोमवार को स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण को लेकर आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। वैद्य केशवप्रसाद कार्यवाहक संस्था प्रधान मांगीलाल सुथार ने यह जानकारी दी।
सांचौर| स्वाइनफ्लू से बचाव को लेकर मंगलवार को बच्छराज धर्मचंद मेहता राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में लोगों को आयुर्वेद काढ़ा पिलाया गया। भारत विकास परिषद की युवा शाखा एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त शिविर में डॉ. इमाम खां, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सांचौर डॉ. जालम गिरि गोस्वामी के साथ प्रेमलाल, चंपालाल, पार्वती देवी, एलची देवी सीताराम ने अपनी सेवाएं दी।