28 तक चलेगा सदस्यता अभियान
सांचौर | विश्नोईमहासभा के सदस्यता अभियान को लेकर समाज के राज्य चुनाव प्रभारी तथा विधि सलाहाकर से चर्चा करने के बाद विश्नोई बंधुओं के आग्रह पर सदस्यता अभियान की तिथि 28 फरवरी तक बढ़ाई गई है। सह निर्वाचन अधिकारी जगदीश गोदारा ने बताया कि 28 फरवरी के बाद सभी ग्राम प्रभारी सदस्यता रसीद, सदस्यता शुल्क तथा आवेदन तहसील प्रभारियों के माध्यम से पांच दिन में जिला प्रभारियों के पास जमा कराएंगे।