पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने किया शिविर का निरीक्षण, जांची व्यवस्था

एसडीएम ने किया शिविर का निरीक्षण, जांची व्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरी. क्षेत्रके सरवाणा डूंगरी गांव में चल रहे भामाशाह शिविरों का मंगलवार को सांचौर एसडीएम आलोक कुमार सैनी चितलवाना तहसीलदार नानगाराम चौधरी ने ओचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डूंगरी के भामाशाह नामांकन शिविर में सैनी ने ग्रामसेवक मांगीलाल मेघवाल पटवारी कमलेश विश्नोई से शिविर में लगी मशीनरी सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं चितलवाना पंचायत समिति के कार्यवाहक विकास अधिकारी फुलाराम खोटे ने भामाशाह नामांकन शिविर में आए ग्रामीणों के आवेदनों की जांच कर संदेह होने पर ग्रामीणों को साथ में ले जाकर उनके घरों तक जाकर जांच की। इस दौरान ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी बाबूलाल विश्नोई तथा उदयलाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी शिविर में मौजूद थे।