पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांचौर लिफ्ट केनाल के अंतिम टेल तक पानी देने की मांग

सांचौर लिफ्ट केनाल के अंतिम टेल तक पानी देने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर. सांचौरलिफ्ट कैनाल से सिंचाई के लिए अंतिम टेल तक पानी वितरित करने की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान संघ ब्लॉक सांचौर चितलवाना की संयुक्त बैठक नगर के डाक बंगले में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार कर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सांचौर लिफ्ट केनाल का कार्य जल्द पूरा करवाने के साथ 15 अक्टूबर से किसानों को सिंचाई के लिए पानी देने की मांग करते हुए कैनाल के अंतिम टेल तक पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में किसानों को घरेलू कनेक्शन देने, जले ट्रांसफार्मर बदलने जैसी समस्याओं के निराकरण की मांग की इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष सवाराम पुरोहित, चितलाना तहसील अध्यक्ष भाखराराम सारण आदि मौज्ूद थे।





जीवाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष पीराराम सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।