पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलकूद ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन

भास्करन्यूज| गुड़ा बालोतान

निकटवर्तीउम्मेदपुर गांव में स्थित विद्या भवन पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को आहोर ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी (11 वर्ष) कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक एवं एथेलिटिक्स प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। प्रतियोगिता का समापन उपखंड अधिकारी रामचंद्र गरवा के मुख्य आतिथ्य, ब्लॉक प्रांरभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल लौहार की अध्यक्षता एवं भाजपा आहोर मंडल अध्यक्ष महिपालसिंह चारण भाजपा नेता ओटरमल परमार के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। मंच संचालन कपूराराम मीणा ने किया।

प्रधानाध्यापक अचलाराम मीणा ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में राउप्रावि उखरड़ा विजेता विद्या भवन उप्रावि उम्मेदपुर उपविजेता रही। छात्रा वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में सुभद्रा विद्या मंदिर भोरड़ा विजेता एवं राउप्रावि काम्बा उपविजेता रही। छात्र वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में मेजबान विद्या भवन उप्रावि उम्मेदपुर विजेता माधव विधा मंदिर कवराड़ा उपविजेता रही। वहीं छात्रा वर्ग खो खो प्रतियोगिता में शिव बाल निकेतन उप्रावि थांवला की टीम विजेता रही। एथेलिटिक्स में 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राउप्रावि काम्बा का रााजूराम प्रथम, राउप्रावि उखरड़ा का जगाराम द्वितीय रहा। छात्रा वर्ग 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जय कृष्णा पब्लिक स्कूल हरजी की पूजा प्रथम, राप्रावि काम्बा की ममता कुमारी द्वितीय रही। 100 मीटर छात्र वर्ग में जीवन ज्योति कंवला का विनोदकुमार प्रथम राउप्रावि गुड़ा इन्द्रपुरा का राहुल द्वितीय रहा। वही 100 मीटर छात्रा वर्ग में जय कृष्णा पब्लिक स्कूल हरजी की पूजा प्रथम राउप्रावि छांगाड़ी की पूजा द्वितीय रही। छात्र वर्ग की 100 गुणा चार रिले दौड़ में विद्या भवन उप्रावि उम्मेदपुर प्रथम जय कृष्णा पब्लिक स्कूल हरजी द्वितीय स्थान पर रही। छात्रा वर्ग 100 गुणा चार रिले दौड़ में राबाउप्रावि काम्बा ने प्रथम राउप्रावि छांगाड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में राउप्रावि गुड़ा रामा प्रथम जय कृष्णा हरजी द्वितीय रहा। इसी के साथ छात्रा वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में शिव बाल निकेतन उप्रावि थांवला ने प्रथम दानेश्वर विद्या मंदिर जोड़ा ने द्वितीय स्थान पाया। जिम्नास्टिक छात्र वर्ग में विद्या सागर मंदिर थांवला ने प्रथम राउप्रावि उखरड़ा