पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फरार आरोपी गिरफ्तार

फरार आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितलवाना| झाबचितलवाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त परिवहन के मामले में मंगलवार को रणोदर निवासी रूगनाथ पुत्र जगमालाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। झाब थानाधिकारी वगतसिंह ने बताया कि दो साल पूर्व सांचौर पुलिस ने बलाणा गांव के पास यूपी से सांचौर अवैध रूप से डोडा पोस्त परिवहन के मामले में एक ट्रक जब्त की थी। जिसमें लगभग 1367 किलो डोडा पोस्त परिवहन कर ले जाया जा रहा था। जिस पर मगाराम देवासी निवासी पमाणा ट्रक ड्राईवर विरदसिंह यादव निवासी उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उनके अन्य सहयोगी मौके से फरार हो गए थे। उसके कुछ दिन बाद बलाणा निवासी लादूराम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसी प्रकरण में शामिल रूगनाथ पुत्र जगमालाराम विशनोई निवासी रणोदर को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान आरोपी निवास के पास खेत में छिप गया था। फिलहाल आरोपी झाब पुलिस की हिरासत में है।