आेम बने छात्रसंघ के नगर अध्यक्ष
सांचौर. नगरके सुथार समाज छात्रावास में अखिल भारतीय विश्वकर्मा छात्रसंघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में ओम डावल को नगर अध्यक्ष, गोपाल डांगरिया को उपाध्यक्ष, योगेश सेसावा को कोषाध्यक्ष, रमेश कुमार सचिव सुरेश मौखातरा को प्रवक्ता चुना गया। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक किशन पालेचा, मोहनलाल धीर, जालाराम, राजेन्द्र सुथार सहित कई जने मौजूद रहे।