पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीपीएफ घोटाले को लेकर शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपने शिक्षक जयपुर रवाना

जीपीएफ घोटाले को लेकर शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपने शिक्षक जयपुर रवाना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील जिला शाखा के नेतृत्व में चितलवाना बीईईओ कार्यालय में हुए शिक्षकों के जीपीएफ एसआई घोटाले को लेकर प्रतिनिधिमंडल शिक्षा निदेशक शिक्षामंत्री को ज्ञापन देने शनिवार को रवाना हुए।

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष किशनलाल सारण ने बताया कि गबन के 1 माह बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने पर शिक्षकों में भयंकर आक्रोश व्याप्त है, एवं धरने के साथ पिछले पांच दिनों से क्रमिक अनशन पर है, वहीं पीडी खातो से करोड़ों की राशि का घपला की जांच कमेटी द्वारा किया जा रहा है। उधर शिक्षा विभागीय जालोर द्वारा जांच दल ने जांच पूरी कर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई है। वहीं राज्य सरकार द्वारा शिक्षको के खातों से काटी गई राशि तत्काल जमा करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन देंगे।

उन्होंने बताया कि पीडीएस एसए के खातों से वेतन तत्काल बंद कर एसआईपीएफ पॉर्टल के पे मैनेजर से सभी शिक्षको का भुगतान करने की कार्यवाही का भी ज्ञापन दिया जायेगा। इस अवसर पर पूनमचंद विश्नोई,पूनमाराम विश्नोई, विरदसिंह चौहान, महादेवाराम देवासी, छोगाराम सारण, प्रभाराम चौधरी, बाबूलाल सहित शिक्षक जयपुर के लिए रवाना हुए।

खबरें और भी हैं...