नंदगांव में क्षत्रिय गोरक्षा शौर्य समागम आज, तैयारियां पूरी
कार्यक्रम में देश भर से पहुंचेंगे समाजबंधु
सांचौर| क्षत्रियगोरक्षा संघ द्वारा रविवार को आयोजित मनोरमा गोलोक तीर्थ नंदगांव में क्षत्रिय गोरक्षा शौर्य समागम का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर संघ के अध्यक्ष रतनसिंह तुरा, रूगनाथ सिंह धामसीन, राजवीर सिंह नोसरा सहित सैकडों समाज के वरिष्ठजन तैयारियों में जुटे है। इस समागम में गोसेवा प्रेमी, संत, पूर्व जागीरदार,समाज सेवी राजनेताओं सहित देश भर से हजारों की संख्या में गोभक्त पहुंचेंगे। पथमेड़ा गोधाम महातीर्थ के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूनम राजपुरोहित मानवताधर्मी ने बताया कि महंत नारायणगिरी गाजियाबाद उ.प्र., महामंडेलश्वर महेश्वरानन्द जाडन, प्रतापपुरी महाराज तारातरा , रघुवीरदास महाराज मुरली मनोहर धोरा बीकानेर, महामण्डलेश्वर दाती महाराज मदन राजस्थानी, महामण्डलेश्वर संतोष भारतीजी जुना अखाड़ा, साध्वी देवाजी ठाकुर देवाजी धाम हरियाणा आदि वरिष्ठ संतों का सानिध्य रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सिरोही के पूर्व नरेश महाराव रघुवीरसिंह देवड़ा तथा राजस्थान सरकार के राज्य ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत मुख्य अतिथि होंगे। सम्मानीय अतिथियों में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी एवं अर्जुनसिंह देवड़ा आएंगे। क्षत्रिय गोरक्षा संघ के प्रदेशाध्यक्ष रतनसिंह राठौड़ तुरा समारोह की अध्यक्षता करेंगे।