- Hindi News
- एलडीसी द्वितीय श्रेणी परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग
एलडीसी द्वितीय श्रेणी परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग
राजस्थानप्रशिक्षित बेरोजगार संघ चितलवाना ब्लॉक अध्यक्ष ने आरपीएससी की ओर से आयोजित एलडीसी भर्ती परीक्षा 2013 का परिणाम जारी करने की मांग की है। ब्लॉक अध्यक्ष पीसी धायल ने बताया कि एलडीसी द्वितीय श्रेणी भर्ती परीक्षा आरपीएससी की ओर से जनवरी माह में आयोजित की थी, परीक्षा के आठ माह बाद भी परिणाम जारी नहीं करने से लाखों अभ्यार्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एलडीसी द्वितीय श्रेणी परीक्षा का परिणाम शीघ्र जारी करवाने की मांग की