पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापकों के खाली पद नहीं भरे तो स्टूडेंटस करेंगे आंदोलन

अध्यापकों के खाली पद नहीं भरे तो स्टूडेंटस करेंगे आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर. निकटवर्तीराजकीय माध्यमिक विद्यालय पुर में वरिष्ठ अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापक अंग्रेजी, व्याख्याता हिन्दी साहित्य, राजनीति विज्ञान, भुगोल एवं प्रधानाचार्य के पद पिछले कई वर्षो से रिक्त चल रहे है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षा विभाग को कई बार अवगत करवाया मगर कार्यवाही नही हो रही। अगले सात दिन में नहीं भरे गए तो मजबूरन उन्हें धरना प्रदर्शन करना पडे़गा। इस अवसर पर रामस्वरूप, सुनील जाणी, महेन्द्र कुमार सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।