सामुदायिक गतिशीलता प्रशिक्षण आयोजित
झाब. कस्बेके निकटवर्ती मालियों का गोलिया करावडी गांव के राउप्रा विद्यालय में दो दिवसीय सामुदायिक गतिशीलता प्रशिक्षण मुख्य अतिथि जालाराम एबीईईओ सांचौर के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीयाराम कांवा तथा एसएमसी सदस्य मोहनी देवी, रूपीदेवी, करनाराम छोगाराम की। नोडल प्रधानाध्यापाक मांगीलाल डारा ने एसएमसी का गठन, अधिकार, रीडिंग कैंपेन के बारे में चर्चा की दक्ष प्रशिक्षक छोगाराम सारण ने सामुदायिक गतिशीलता के महत्व पोषाहर की जानकारी दी।