पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद ने मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से की मुलाकात

सांसद ने मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से की मुलाकात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर| जालोर-सिरोहीसांसद देवजी पटेल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री अरूण चतुर्वेदी से मुलाकात की। इस दौरान वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी से भी मिले। शेष|पेज13



सांसदने मुलाकात के दौरान क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। पटेल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान क्षेत्र में नर्मदा नहर का पानी पेयजल के लिए सिरोही जिले को देने, चिकित्सालयों में रिक्त पड़े डॉक्टर्स के पद भरने, प्रबोधक भर्ती करने, माउंट आबू में बतिसा नाला का निर्माण करवाने कई जर्जर सड़कों के निर्माण और यातायात सहित विभिन्न सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द-से-जल्द सुविधाएं उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री चतुर्वेदी से मुलाकात कर सांचौर में अनुसूचित जाति-जनजाति बालिका छात्रावास शीघ्र शुरू करने की मांग की। वहीं प्रदेशाध्यक्ष परनामी से भेंटवार्ता कर क्षेत्र की समस्याओं विद्यालय एकीकरण एवं समानीकरण में संशोधन करवाने समेत आगामी चुनावों के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सांसद के साथ विधायक रानीवाड़ा नारायणसिंह देवल, पूर्व जिलाध्यक्ष सिरोही नारायण पुरोहित, जिलाध्यक्ष भाजयुमो जालोर हीराराम जाखड़, दी जालोर को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राव मोहनसिंह, जिला महामंत्री भारताराम देवासी, सांचौर मंडल अध्यक्ष दुर्गाराम चौधरी, चितलवाना मंडल अध्यक्ष रावतसिंह, प्रदेश संरक्षक भाजयुमो महेंद्रसिंह, वालाराम चौधरी, एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल बालूनाथ मौजूद थे।