पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्टर का विमोचन किया

पोस्टर का विमोचन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर. नगरके दरबार चौक स्थित शिव मंदिर में माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान के तत्वावधान में होने वाली गो विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा 2014 के पोस्टर का विमोचन पंडित भागीरथ व्यास के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

इस अवसर पर उप संयोजक डॉ. घनश्याम वैष्णव ने बताया कि 11 नवंबर को होने वाली इस परीक्षा में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि गो माता के आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक धार्मिक महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी के लिए परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन नई पीढ़ी को गो माता की जानकारी देने रक्षण और पोषण के लिए आगे लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पोस्टर विमोचन के दौरान जिला प्रचारक गोपाल, संयोजक सुभाष माहेश्वरी तहसील प्रभारी अंबाराम पुरोहित सहित कई गोभक्त मौजूद थे।