- Hindi News
- विश्नोई बने निजी विद्यालय संचालक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष
विश्नोई बने निजी विद्यालय संचालक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष
सांचौर. चितलवानाब्लॉक के निजी विद्यालय संचालकों की बैठक भलाराम सुथार के मुख्य आतिथ्य ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाशचंद की अध्यक्षता में प्रताप विद्या मन्दिर सिवाड़ा में आयोजित हुई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें जबराराम विश्नोई को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बलवंतसिंह, सचिव नरसीराम पूनिया, सहसचिव किशनाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष मानाराम विश्नोई, प्रवक्ता सताराम बेनिवाल, संरक्षक प्रकाशचंद्र विश्नोई प्रतिनिधि के रूप में भेराराम पंवार को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक को संबोधित करते हुए भलाराम सुथार ने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नारायणलाल, सुखराम, जगदीश चौधरी, बीरबल विश्नोई, राजेन्द्रसिंह, आनंद चौधरी, पीसी चौधरी, भूपाराम, भूपेश कुमार, किशनलाल, बाबूलाल, लालाराम गणपतलाल सहित बड़ी संख्या में निजी विद्यालय संचालक मौजूद रहे।