- Hindi News
- शैक्षिक सम्मलेन की तैयारियों में जुटे शिक्षक
शैक्षिक सम्मलेन की तैयारियों में जुटे शिक्षक
शैक्षिकसम्मेलन को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील जालोर शाखा की बैठक राउप्रावि हनुमानशाला जालोर में लखमाराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
सम्मेलन संयोजक जगदीश रामावत ने बताया कि 26 27 सितंबर को राउमावि जालोर में होने वाले सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर शिक्षकों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कोषाध्यक्ष केसाराम मेहरा ने ग्राम पंचायत स्तरीय शिक्षकों से भी सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की बात कही। जिला मंत्री गलबाराम परमार ने सम्मेलन के लिए बनाई गई समितियों आवंटित कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक को प्रदेश महामंत्री चमनाराम देवासी जिलाध्यक्ष चौधरी ने भी संबोधित किया। बैठक में कांतिलाल सोलंकी, रघुनाथराम विश्रोई, वीरमाराम विश्रोई, झालाराम परिहार, दुर्गाराम विश्नोई, ला धूराम विश्नोई, करनाराम देवासी नारायणलाल जीनगर सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक एकीकृत महासंघ अध्यक्ष शांतिलाल दवे हाजी खां मेहर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में राउमावि जालोर में होने वाले जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रतिनिधि मनोनीत किए गए। बैठक में हनुमानप्रसाद उपाध्याय, रामकुमार वर्मा , सतीशचंद्र शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, नाहिद अली सैय्यद, नाथाराम भाटी, धन्नु खां मेहर लालनाथ सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
इसी प्रकार सेंट राजेश्वर कॉनवेंट स्कूल में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा जालोर की अध्यक्ष पूनमाराम पटेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें 26 27 सितंबर को सांचौर में होने वाले जिला शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों अधिकाधिक संख्या में शिक्षकों के भाग लेने की रणनीति के संबंध में चर्चा की गई। उपशाखा मंत्री लाखाराम मेघवाल ने बताया कि बैठक में सरकारी स्कूलों के अनियमित एकीकरण के विरोध में रोष भी जताया गया।। इस दौरान शिक्षकों ने जनप्रतिनिधियों की ओर से शिक्षक दिवस पर की गई टिप्पणी की निंदा की। बैठक में नरिंगाराम चौधरी, प्रकाशनारायण माली, कैलाश खत्री, हेमंत खत्री, राजूूराम विश्रोई, सतीश चौेधरी, इम्तियाज अली, भरत, जैताराम हंसाराम चौधरी सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
सांचौर.राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 26 27 सितंबर को नगर के राजक