पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जानलेवा हमले के छह आरोपियों को जेल भेजा

जानलेवा हमले के छह आरोपियों को जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितलवाना| क्षेत्रके परावा गांव में ग्रामीणों निजी बस ऑपरेटरों के बीच हुई झड़प में आरोपी छह जनों को न्यायिक आदेश पर जेल भेजा है। चितलवाना थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों निजी बस ऑपरेटर के बीच किसी मामले को लेकर झड़प हो गई थी। बस ऑपरेटरों की ओर से ग्रामीणों पर किए जानलेवा हमले के साथ पुलिस पर भी हमला किया था। इसको लेकर पुलिस की ओर से बस ऑपरेटर पर मुकदमा दर्ज कर किया था। शनिवार को आरोपी लाडुराम पुत्र रामकिशन पंवार निवासी मालवाड़ा, मेकाराम पुत्र बुधाराम निवासी करावड़ी, दिनेश पुत्र जीवाराम कुराड़ा पादरू, दिनेश पुत्र भाखराराम सारण करावड़ी, मुलाराम पुत्र सुखराम सारण भगाराम पुत्र कोजाराम विश्नोई निवासी करावड़ी को गिरफ्तार कर रविवार को अवकाश के दिन सांचौर मजिस्ट्रेट के घर पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को सांचौर जेल भेज दिया।