बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण कल
सांचौर. निर्वाचनविभाग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित होगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी ने बताया कि जनवरी 2015 के तहत विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संदर्भ बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण बुधवार को पंचायत समिति सभागार में सुबह 9.30 बजे से आयोजित होगा। उन्होंने संबंधित बीएलओ मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।