ऑटो पलटने से वृद्ध की मौत एक चार घायल
सांचौर. थानाक्षेत्र के कारोला सरहद में थ्री व्हीलर पलट जाने से एक जने की मौत हो गई, तथा ऑटो में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। वहीं एक गंभीर घायल हो गया जिसे गुजरात रेफर किया गया। पुलिस की जानकारी के अनुसार कारोला सरहद में थ्री व्हीलर में पांच जने बैठकर सांचौर की ओर रहे थे। सवारियों के अनुसार ऑटो चालक तेजगति से वाहन चला रहा था, जिससे सामने स्थित मोड़ पर खड़े एक फोर व्हीलर से टकराने से बचाव के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। इसपर थ्री व्हीलर पलटी खा गया। शेष|पेज13
जिससेउसमें सवार भारमलराम पुत्र खेंदाराम उम्र 62 निवासी जाखल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य यात्री घायल हो गए जिन्हें नगर के चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। वहां से गंभीर घायल मंगलाराम पुत्र फगलुराम विश्नोई निवासी जाखल को गुजरात रेफर किया गया। पुलिस ने नागजीराम पुत्र हरीराम जाति देवासी निवासी धमाणा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर थ्री व्हीलर जब्त कर लिया।