- Hindi News
- एकेडमी के संस्थापक द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित
एकेडमी के संस्थापक द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित
दैनिकभास्कर की ओर से आयोजित द्रोणाचार्य अवार्ड 2014 को लेकर जिले के तीन विद्यालयों के संस्थापकों को जोधपुर टाऊन हॉल मेें शिक्षा मंत्री कालीचरण सरार्फ जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत जोधपुर महापौर रामेश्वर दाधीच दैनिक भास्कर के कार्यकारी सम्पादक मुकेश माथुर, महाप्रबंधक राजेन्द्रसिंह राठौड़ की ओर से उपखंड मुख्यालय के बडग़ांव कस्बे में स्थित हैप्पी होम इंग्लिश एकेडमी के संस्थापक गणेशमल को सम्मानित किया गया। द्रोणाचार्य अवार्ड 2014 में जोधपुर संभाग में जालोर जिले के 3 व्यक्तियों का चयन किया गया। जिसमें जालोर की सेन्ट पॉल विद्यालय के संस्थापक फादर जोसफ, सांचौर क्षेत्र के कृष्णा पब्लिक स्कूल के संस्थापक प्रेम प्रकाश गेहलोत बडग़ांव कस्बे के हैप्पी होम इंग्लिश एकेडमी के गणेशमल को सम्मानित किया गया।
इस अवसर सरपंच बाबुराम चौधरी, सरपंच धामसीन बलवंत पुरोहित पूर्व सरपंच किशनाराम चौधरी, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष बगदसिंह गोयल, जेठाराम माली, मीन्टुराम मीणा, उत्तमचंद सोनी विजयराज पुरोहित सहित ग्रामीण उपस्थित थे।