पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क किनारे बढ़ी बबूल की झाड़ियों से हादसे की आशंका

सड़क किनारे बढ़ी बबूल की झाड़ियों से हादसे की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> सांचौर. सांकड़ से सुरावा दुगावा जाने वाली संपर्क सड़क झाडिय़ों से घिरी।

भास्कर न्यूज | सांचौर

क्षेत्रमें सांचौर-रानीवाड़ा रोड स्थित सांकड़ से सुरावा दुगावा को जोड़ने वाली संपर्क सड़क के दोनों और बबूल की झाडिय़ां बढ़ जाने से वाहन चालकों को सामने से आने वाला वाहन दिखाई नहीं देता। इससे हादसे की संभावनाएं बढ़ गई है।

इसके अलावा सामने से रहे वाहनों से बचने के लिए सड़क पर साईड लेने के लिए पटरी का अभाव है ऐसे में वाहनों से बचने के लिए वाहन चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षतिग्रस्तहै सड़क : सांकड़से सुरावा दुगावा जाने वाली संपर्क सड़क पर जगह जगह गहरे गड्ढे हो गए है। इससे वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,वाहनों को मोड़ते समय गड्ढो के कारण कई बार वाहन आपस में भिड़ जाते हैं।

इनकाकहना

^सुरावादुगावा को सांकड़ से जोड़ने वाली सड़क के दोनों और बबूल की कंटीली झाडिय़ां निकल आने से हादसे का भय बना हुआ है। सार्वजनिक विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया मगर झाडिय़ों को नहीं हटाया गया है। -बगदाराम देवासी, ग्रामीण

^सुरावादुगावा को सांकड़ से जोड़ने वाली संपर्क सड़क के लिए टेंडर जारी कर दिया है, झाडिय़ों सड़क के पेचवर्क का कार्य शीघ्र शुरू करवा दिया जाएगा। -हरीश मीना, एक्सईएनसार्वजनिक निर्माण विभाग सांचौर