पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक में चोरी का प्रयास, कुछ नहीं मिला तो की तोड़फोड़

बैंक में चोरी का प्रयास, कुछ नहीं मिला तो की तोड़फोड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमजीबी बैंक के तीसरी बार टूटे ताले, तिजोरी के ताले तोड़ने की कोशिश,वजन ज्यादा होने से बैंक के बाहर ही छोड़ी

भास्करन्यूज | हाड़ेचा

कस्बेमें स्थित राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की नीयत से बैंक के मुख्य द्वार का ताला तोड़ने के साथ वहां रखी तिजोरी का ताला तोड़ने की भी कोशिश की। तिजोरी का ताला नहीं टूटा तो चोरों ने तिजोरी अपने साथ ले जाने की सोच उसे बैंक के गेट से बाहर लेकर गए। मगर तिजोरी वजन में भारी होने की वजह से वे उसे ले जा नहीं सके और बैंक के गेट के आगे छोड़ भाग गए। चोरों ने बैंक में लग सीसी टीवी कैमरे का केबल काट कैमरों को तोड़ दिया। स्थानीय शाखा के मैनेजर ने बताया कि चोरों की ओर से बैंक में चोरी की ये तीसरी वारदात की गई हैं। इससे पूर्व भी दो बार चोरी की कोशिश करने के साथ बैंक के ताले तोड़े थे, मगर पुलिस की ओर से आज दिन तक इसका खुलासा नहीं किया जा सका।

शेष|पेज17



एमजीबैंक के मेनेजर मनोहरसिंह ने बताया कि गुरुवार रात अज्ञात चोर बैंक के मेनगेट का ताला तोड़ अंदर घुसे तथा बैक में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काटने के साथ बैंक में रखे सामान को इधर-उधर फेंकने के साथ तोडफ़ोड़ भी की। चोरों ने स्ट्रॉंगरूम पर लगे तालों को भी तोड़ने का प्रयास किया। इसके अलावा बैक के हॉल में एक तिजोरी को उठाकर बाहर ले आए वजन ज्यादा होने से तिजोरी बैंक परिसर के बाहर गेट के पास छोड़कर चले गए। चोरों की ओर से की गई कोशिश के बावजूद वो कामयाब नहीं हो सके। शुक्रवार सुबह जब डयूटी पर आए तो ताले टूटे देख पुलिस को चोरी होने की सूचना देकर मौके पर बुलवाने के साथ मामला दर्ज करवाया। इधर ग्रामीणों को जब बैंक में चोरी की खबर मिली तो ग्रामीण गुस्साते हुए क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों पर पुलिस की ओर से अंकुश नहीं लगा पाने पर रोष जताया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे एक दिन पूर्व ही कस्बे के आमली रोड स्थित वंदे पेट्रोलियम पंप पर भी रात के समय चोरी की घटना हुई, जिसके सीसीटीवी फुटेज में चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा हैं,मगर पुलिस की ओर से अभी तक चोर को पकड़ा नहीं जा सका हैं।

अस्थाईपुलिस चौकी फिर भी हो रही चोरियां : कस्बेमें पिछले साल जैनों के मकानों में हुई चोरियों के बाद ग्रामीणों की मांग पर कस्बे मे अस्थाई पुलिस चौकी लगाने के साथ वहां दो कांस्टेबल को नियुक्त किया था। जिनके ठहरने के लिए कमरा खाने की व्यवस्था जैन संघ की ओर से की जा रही हैं। इसके बावजूद गांव में चोरियों का सिलसिला नहीं थम रहा।

तीसरी बार हुई चोरी

^बैंककी इसी ब्रांच में एक सितंबर 2015 की रात भी चोरी हुई थी,जिसके लिए सीसीटी फुटेज के साथ दो कैमेरा की वीडियो रिकार्डिंग भी पुलिस को दी थी। जिसमे आरोपी का चेहरा मफलर से ढका था जबकि शरीर पूरा क्लियर दिखाई दे रहा हैं मगर चोर आज दिन तक पकड़ में नहीं आई। मनोहरसिंह,ब्रांचमेनेजर एमजीबी हाडेचा

टीम गठित की है

^कस्बेमें हुई चोरियों का राज खोलने के लिए हमारे द्वारा टीम बना कर प्रयास किया जा रहा हैं। टीम के द्वारा चोरियां की गुत्थी सुलझाई जा रही हैं। लेकिन कठिनाई भी कई रही हैं उनको हल करते हुए प्रयासरत हैं। मांगीलाल,थानाधिकारी पुलिस थाना सांचौर

हाडेचा. चोरों द्वारा बैंक से बाहर लाई गई तिजोरी।

खबरें और भी हैं...