जालोर महोत्सव को लेकर कमेटियों का गठन
सांचौर | जालोरमहोत्सव को लेकर उपखंड कार्यालय में पूर्व तैयारियों को लेकर एसडीएम रामदेव मेहरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जालोर महोत्सव समिति के उपखंड क्षेत्र कॉर्डिनेटर महेंद्रसिंह राव ने बताया कि महोत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को होने वाली शोभायात्रा के लिए प्रधानाचार्य राउमावि सांचौर कोजाराम विश्नोई वरिष्ठ अध्यापक सुरेश सुथार, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम समन्वयक महेंद्रसिंह राव सुरेन्द्र विश्नोई, 16 फरवरी को होने वाले रन फोर सांचौर के लिए विकास अधिकारी पारस सोनी एडवोकेट प्रकाश पुरोहित, हवाई पट्टी पर घुड़दौड़ आयोजन के लिए डॉ. रमेश चौधरी, डॉ. पूनमाराम विश्नोई डॉ. जगदीश चितलवाना को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जालोर महोत्सव आयोजन समिति में ओमप्रकाश डारा, वींजाराम डूडी, हरीश पुरोहित, हरिसिंह पुर, छगन मेघवाल, हरीश परमार आदि को शामिल किया गया। शेष|पेज14
एडवोकेटभीमाराम चौधरी, पिंटू देसाई, दिनेश दांतिया गणपत पुरोहित पालड़ी को शामिल किया गया है। पुलिस प्रशासन उपखंड स्तर सहित प्रशासनिक क्षेत्राधिकार के अधिकारी कर्मचारी रन फोर सांचौर में शामिल होंगे। वहीं 17 फरवरी को बॉलीबाल का मैच प्रशासन आमजन के बीच में होगा जिसमें विजेता को महोत्सव समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
जालोर महोत्सव के दौरान सभी सरकारी कार्यालयों पर रोशनी की जाएगी
भास्कर न्यूज. जालोर
जालोर महोत्सव के दौरान सभी जिला स्तरीय कार्यालयों पर रोशनी की जाएगी।
कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने 15 से 17 फरवरी तक सभी जिला स्तरीय कार्यालयों को रोशन करने के लिए कार्यालयाध्यक्षों को पाबंद किया है। जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जालोर महोत्सव के दौरान सभी जिला स्तरीय भवनों को रोशनी से सजाया जाए।
डॉग एंड पप शो
जालोर महोत्सव में डॉग एंड पप शो के दौरान डॉग रेंप पर वॉक करेंगे। प्रभारी केएन भाटी ने बताया कि इसमें डॉग एंड पप के निजी एवं व्यवसायिक मालिक भाग ले सकेंगे। इसके लिए पंजीयन 13 14 फरवरी को जिला पशु चिकित्सालय में रखा गया हैं। चिकित्सालय में डॉग के लिए टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शो के दौरान विशेषज्ञों का पैनल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डॉग को पुरस्कृत के लिए चयन करेगा।
***********