पेज 13 के शेष...
जिसकोलेकर लाखों रुपए जमा करवा चुके सैकड़ों निवेशकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में चेताया कि शीघ्र ही उक्त मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर निवेश की गई राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो मजबूरन एसडीएम कार्यालय के बाहर आमरण अनशन प्रारंभ किया जाएगा। इससे पूर्व निवेशकों ने सोसायटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में निवेशक मौजूद थे। इस संबंध में सोसायटी के संचालक केजी पुरोहित, एमडी प्रवीण गोस्वामी मैनेजर विक्रम चौहान से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन तीनों के मोबाइल बंद थे। ज्ञात रहे कि गत वर्ष सर्वोदय क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में सैकड़ों निवेशकों की ओर से जमा करीब 11 करोड़ की राशि का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है, जिसको लेकर निवेशकों में आक्रोश व्याप्त है।
जालोरमहोत्सव...
एडवोकेटभीमाराम चौधरी, पिंटू देसाई, दिनेश दांतिया गणपत पुरोहित पालड़ी को शामिल किया गया है। पुलिस प्रशासन उपखंड स्तर सहित प्रशासनिक क्षेत्राधिकार के अधिकारी कर्मचारी रन फोर सांचौर में शामिल होंगे। वहीं 17 फरवरी को बॉलीबाल का मैच प्रशासन आमजन के बीच में होगा जिसमें विजेता को महोत्सव समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
जालोरमहोत्सव के दौरान सभी सरकारी कार्यालयों पर रोशनी की जाएगी : जालोर|जालोर महोत्सवके दौरान सभी जिला स्तरीय कार्यालयों पर रोशनी की जाएगी। कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने 15 से 17 फरवरी तक सभी जिला स्तरीय कार्यालयों को रोशन करने के लिए कार्यालयाध्यक्षों को पाबंद किया है। जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जालोर महोत्सव के दौरान सभी जिला स्तरीय भवनों को रोशनी से सजाया जाए।
डॉगएंड पप शो : महोत्सवमें डॉग एंड पप शो के दौरान डॉग रेंप पर वॉक करेंगे। प्रभारी केएन भाटी ने बताया कि इसमें डॉग एंड पप के निजी एवं व्यवसायिक मालिक भाग ले सकेंगे। इसके लिए पंजीयन 13 14 फरवरी को जिला पशु चिकित्सालय में रखा गया हैं। चिकित्सालय में डॉग के लिए टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शो के दौरान विशेषज्ञों का पैनल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डॉग को पुरस्कृत के लिए चयन करेगा।
पेयजलसप्लाई...
बैठकमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेन्द्रसिंह देवल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता एन.के.माथुर, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता एम.एल.मेघवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।