डिवर्मिंग को लेकर बैठक आयोजित
सांचौर |सोमवार कोब्लॉक चितलवाना के एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक पीपीसी सांचौर में आयोजित हुई जिसमें खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी चितलवाना डॉ. पीआर बोस, बीएचएस फुसाराम विश्रोई, भंवरसिंह सुपरवाइजर महिला एवं बाल विकास भगवती शर्मा ने डिवर्मिंग कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को स्कूलों में बच्चों को गोलियां खिलाई जाएगी। शेष बच्चों को 13 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी।