आरओबी निर्माण करवाने की मांग
.सांचौर |जालोर-सिरोही सांसददेवजी पटेल ने रेल मंत्री से दूरभाष पर वार्ता कर जिला मुख्यालय पर स्थित रेलवे समपार संख्या सी. 48 पर गुड्स ट्रेनों का अत्यधिक आवागमन होने के कारण वाहनचालकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए आरओबी का अतिशीघ्र निर्माण करवाने की मांग की। सांसद पटेल ने बताया कि दिन भर गुड्स ट्रेनों की आवाजाही के चलते बार-बार फाटक बंद होने से जाम लगने के कारण आवागमन बाधित होता रहता है जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर रेल मंत्री ने जिला मुख्यालय पर शीघ्र आरओबी निर्माण करवाने का आश्वासन दिया।