पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यालय में मास्क का किया वितरण

विद्यालय में मास्क का किया वितरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर | स्थानीयबालिका आदर्श विद्या मंदिर में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए भामाशाह केवलचंद खत्री के सौजन्य से मुख्य अतिथि दिनेश कुमार मेहता के हाथों बालकों को मास्क वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेहता ने कहा कि रोग का बचाव ही उपचार है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन दिनों स्वाइन फ्लू का असर बढ़ रहा है। ऐसे में विद्यालय प्रशासन को भी इस बात का पूरी तरीके से ध्यान रखना चाहिए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य कांतिलाल सूर्या, आचार्य प्रकाश कुमार परमार, भेरसिंह राठौड़, भावना जोशी, संगीता दवे, नीलम जोशी, मंजू राजपुरोहित, फूलवंती शर्मा रजनी जांगिड़ सहित स्कूल स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।