पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिवसीय निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर का शुभारंभ

दो दिवसीय निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर का शुभारंभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर | भारतविकास परिषद युवा शाखा सांचौर की ओर से नगर के बच्छराज धर्मचंद मेहता राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में शाह लक्ष्मीचंद भोमाजी देवड़ा के सौजन्य से दो दिवसीय निशुल्क आयुर्वेदिक काढा पिलाने के शिविर का नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी भीखाराम जोशी के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ किया गया। अधिशाषी अधिकारी जोशी ने कहा कि भारत विकास परिषद युवा शाखा की ओर से समय-समय पर सेवा के कार्य किए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के तहत काढ़ा पिलाने का काम किया जा रहा है। भामाशाह शाह लक्ष्मीचंद ने कहा कि परिषद की ओर से करवाए जा रहे सेवा कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। डॉ. ईमाम खां ने कहा कि क्षेत्र मे फैल रहे स्वाइन फ्लू, वायरल, बुखार, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, खांसी-जुकाम आदि की पूर्व रोकथाम के लिये आयुर्वेदिक औषधियों ये बना हुआ दिव्य काढ़ा शहर के वाशिंदों के लिए फायदेमंद होगा। परिषद युवा शाखा सचिव जगदीश पुरोहित ने कहा कि काढा वितरण कार्यक्रम दो दिन तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को शिविर में 1845 व्यक्तियों को काढ़ा पिलाया गया। डॉ. उदाराम वैष्णव ने दानदाता का आभार व्यक्त किया। शिविर में सोहनराज मेहता, एडवोकेट भीमाराम चौधरी, प्रवीणसिंह, अर्जुन पुरोहित, रामाराम वैष्णव, ललित खत्री, मोहनलाल सहित कई जने उपस्थित थे।