पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो पक्षों के विवाद में उलझा सड़क निर्माण का कार्य

दो पक्षों के विवाद में उलझा सड़क निर्माण का कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके निकटवर्ती अरणाय गांव से वाया कलबियों की ढाणी से लियादरा को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बन रही डामर सड़क निर्माण कार्य को लेकर अरणाय गांव के खीचड़ों की ढाणी के पास दो पक्षों में पनपे विवाद के बाद सड़क फिलहाल विवाद में फंसी हुई है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र केअरणाय गांव से कलबियों की ढाणी तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई जा रही सड़क के निर्माण कार्य को लेकर अरणाय गांव के खिचडा़े की ढाणी के पास दो पक्षों के बीच कटाण रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद जहां एक पक्ष अपने खेत में सड़क को कटाण रास्ते से हटाकर अपने पड़ोसी को सालों पूराने सरकारी कटाण रास्ते से वंचित करने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरा पक्ष सड़क को सालों पूराने सरकारी कटाण रास्ते से ही निकालने की मांग कर रहा है। अरणाय निवासी साजनराम पुत्र तेजाराम खिचड़ ने सड़क को सालों पुराने सरकारी कटाण रास्ते से ही निकालने की मांग को साजनराम ने उपखंड अधिकारी के समक्ष वाद प्रस्तुत कर सड़क को कटाण रास्ते से निकालने की मांग की थी। उपखंड अधिकारी ने प्रार्थी साजनराम द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया मामला प्रार्थीगण के पक्ष में होना बताते हुए सड़क को सालों पुराने सरकारी कटाण रास्ते से ही निकालने का फैसला दिया था।

यहहै मामला

अरणायसे कलबियो की ढाणी से लियादरा सरहद तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्माणाधीन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही सड़क को लेकर क्षेत्र के अरणाय निवासी साजनराम पुत्र तेजाराम विश्रोई के खेत खसरा नंबर 1372,1973,1974,1975 कुल रकबा 6.55 हैक्टेयर स्थित है। खसरा नंबर 1372 रकबा 4.70 हैक्टर मे प्रार्थीगण साजनराम की रहवासीय ढाणी खसरा नंबर 1371 बनी हुई है। जिसमें आने जाने का रास्ता खसरा नंबर 467 रकबा 0.80 हैक्टर किस्म गैरमुमकिन रास्ता नक्शा परिशिष्ट में प्रदर्शित मार्क टू बी गुजर रहा है। प्रार्थी का आरोप है कि सन 2012 में सरपंच अन्य की मिली भगत से रास्ते को सड़क निर्माण कार्य निर्धारित कटाण रास्ते से नहीं निकालकर दूसरी जगह से निकालकर प्रार्थीगण को कटाण रास्ते से वंचित करने की कोशिश की जा रही थी, जिसको लेकर साजनराम ने सांचौर उपखंड अधिकारी के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत कर मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए