- Hindi News
- सांसद ने माउंट आबू को 50 मेगा पर्यटन सर्किट में शामिल करने की मांग रखी
सांसद ने माउंट आबू को 50 मेगा पर्यटन सर्किट में शामिल करने की मांग रखी
जालोर-सिरोहीसांसद देवजी पटेल ने गुरूवार को नई दिल्ली में पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा से वार्ता कर विश्व प्रसिद्घ पर्यटन स्थल माउंट आबू को देश में शुरू हो रहे 50 मेगा पर्यटन सर्किट में शामिल करने की मांग रखी।
सांसद देवजी पटेल ने बताया कि माउंट आबू राजस्थान की ग्रीष्म कालीन राजधानी हैं। राज्य भवन एवं संपूर्ण सचिवालय माउंट आबू से संचालित होता हैं। पर्यटन की दृष्टि से देखने लायक स्थल है तथा वातावरण के अनुरूप घूमने लायक है। यहां प्राचीन काल के बगले तथा छुट्टियां बिताने के लिए आवास हैं। ब्रह्माकुमारी समाज का विश्व मुख्यालय माउंट आबू है, जो दुनिया का मशहूर धार्मिक समुदाय है। माउंट आबू में वर्ष 2012-13 में 11386 विदेशी तथा 23 लाख 2503 देशी पर्यटक का आगमन हुआ हैं। हिल स्टेशन माउंट आबू पर प्रत्येक वर्ष लाखों देसी-विदेशी पर्यटक आते है। यहां पर पारिस्थितिकीय पर्यटन ईको टूरिज्म स्वास्थ्य पर्यटन ग्राम एवं कृषि पर्यटन की अपार संभावना हैं। पर्यटन राज्य मंत्री डॉ. शर्मा ने सांसद पटेल को पूर्णतया आश्वस्त करते हुए कहा कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माउंट आबू को देश में शुरू हो 50 मेगा पर्यटन सर्किट में शामिल करने पर मंत्रालय द्वारा अवश्य विचार किया जाएगा।