नर्मदा नहर में युवक का शव मिला
सांचौर| नर्मदानहर के मुख्य कैनाल पर डबाल सरहद मे सिद्धेश्वर पुलिए पर शुक्रवार को एक युवक का शव मिला। पुलिस के अनुसार युवक जगदीश पुत्र मोहब्बताराम उम्र 25 वर्ष निवासी माखुपुरा के रूप में शिनाख्त हुई। पुलिस के अनुसार रमेश पुत्र मोहबता राम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका भाई जगदीश कुमार मगलंवार को बावरला जाने को कहकर बाईक लेकर घर से निकला था, बावरला नहीं पहुंचने पर घर से खोजबीन करने पर मोटरसाईकिल चप्पल नहर के किनारे पड़े होने पर पुलिस को सूचित किया गया।
इसके बाद पुलिस परिजनों की ओर से खोजबीन के दौरान बाद शुक्रवार को नहर पर शव तैरते मिला। इसके बाद मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।